Sanskrit Shabd Roop Tricks | संस्कृत शब्द रूप

Sanskrit Shabd Roop Paribhasha aur Bhed

किसी भी वाक्य की सबसे छोटी इकाई शब्द होती है। जब ये शब्द वाक्य में प्रयुक्त होकर कोई सार्थक अर्थ बनाते हैं तो उन्हें पद अथवा सार्थक शब्द कहा जाता है। पदों के पाँच रूप होते हैं- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय और क्रिया। 

क्रियापदों को छोड़कर संज्ञा और संज्ञा सूचक शब्द सुबंत के अंतर्गत आते है इन्हीं शब्दों को जब संस्कृत के वाक्यों में पदों के रूप में प्रयुक्त किया जाता तो इन्हें संस्कृत में शब्द रूप (Shabd Roop) कहते हैं। मूल धातु, उपसर्ग और प्रत्यय को छोड़कर सभी सार्थक शब्द प्रातिपदिक कहलाते हैं। इन्ही प्रातिपदिकों का वाक्य में प्रयोग करने के लिए अंत में सुप् प्रत्यय लगाकर पद निर्माण किया जाता है।  

प्रातिपदिक शब्द दो प्रकार के होते हैं:

1. अजन्त अर्थात स्वरान्त : वैसे प्रातिपदिक शब्द जिनके अंत में एक स्वर वर्ण आते हैं वे अजन्त शब्द कहलाते हैं। जैसे - बालक, राम, जनक, गज, हरि, खग, नर इत्यादि।  

2. हलन्त अर्थात व्यंजनान्त : वैसे प्रातिपदिक शब्द जिनके अंत में एक व्यंजन वर्ण आते हैं वे हलन्त शब्द कहलाते हैं। जैसे - मरुत्, राजन्, वेधस्, जगत्, पयस् इत्यादि।  

 अजन्त अर्थात स्वरान्त शब्दों के साथ सुप् प्रत्यय को कुछ परिवर्तनों के साथ जोड़ा जाता है वही हलन्त अर्थात व्यंजनान्त शब्दों के साथ सुप् प्रत्यय बिना किसी परिवर्तन के साथ जुड़ जाता है। 

 आप सबों को आसानी से समझने के लिए सुप् प्रत्ययों के मूल रूप तथा परिवर्तित रूप नीचे दिये गए हैं 

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा सु (स् = : ) जस् (अः)
द्वितीया अम् औट् (औ) शस् (अः)
तृतीया टा (आ) भ्याम् भिस् (भिः)
चतुर्थी ङे (ए) भ्याम् भ्‍य:
पंचमी ङसि‍ (अः) भ्याम् भ्‍य:
षष्‍ठी ङस (अः) ओस् (ओ:) आम्
सप्‍तमी ङि (इ) ओस् (ओ:) सुप् (सु)
सम्बोधन सु जस् (अः)

 लिंगो के आधार पर अजन्त अर्थात स्वरान्त शब्द के तीन भेद होते हैं: 

  1. अजन्त पुल्लिंग देव, मुनि, भानु, पितृ आदि।
  2. अजन्त स्त्रीलिंग लता, मति, धेनु, मातृ आदि।
  3. अजन्त नपुंसकलिंग फल, दधि, मधु, धातृ आदि।

 लिंगो के आधार पर हलन्त अर्थात व्यंजनान्त शब्द के तीन भेद होते हैं: 

  1. हलन्त पुल्लिंग मरुत् , राजन् , वेधस् आदि।
  2. हलन्त स्त्रीलिंग सरित् , गिर् , दिश् आदि।
  3. हलन्त नपुंसकलिंग जगत् , पयस् आदि।

Sanskrit Shabd Roop List

अजन्त अकारांत पुल्लिंग शब्द रूप: वैसे अजन्त पुल्लिंग शब्द जिसके अन्त में अ आये उसे अजन्त अकारांत पुल्लिंग शब्द कहा जाता है। जैसे- बालक, राम, नर, जनक, नृप, गज इत्यादि। 

Balak Shabd Roop - बालक शब्द रूप

Ram Shabd Roop - राम शब्द रूप

Gaj Shabd Roop - गज शब्द रूप

Dev Shabd Roop - देव शब्द रूप

Ashwa Shabd Roop - अश्व शब्द रूप

Brahman Shabd Roop - ब्राह्मण शब्द रूप

Nar Shabd Roop - नर शब्द रूप

Adhyapak Shabd Roop - अध्यापक शब्द रूप

Chatra Shabd Roop - छात्र शब्द रूप

Vriksha Shabd Roop - वृक्ष शब्द रूप

Manav Shabd Roop - मानव शब्द रूप

Surya Shabd Roop - सूर्य शब्द रूप

Ishwar Shabd Roop - ईश्वर शब्द रूप

Vedas Shabd Roop - वेदस शब्द रूप

अजन्त आकारान्त स्त्रीलिंग शब्‍द रूप: वैसे अजन्त स्त्रीलिंग शब्द जिसके अन्त में आ आये उसे आकारान्त स्त्रीलिंग शब्द कहा जाता है। जैसे- लता, बाला, बालिका इत्यादि। 

Lata Shabd Roop - लता शब्द रूप

Mahila Shabd Roop - महिला शब्द रूप

Bala Shabd Roop - बाला शब्द रूप

Rama Shabd Roop - रमा शब्द रूप

Balika Shabd Roop - बालिका शब्द रूप

अजन्त ईकारान्त स्त्रीलिंग शब्‍द रूप: वैसे अजन्त स्त्रीलिंग शब्द जिसके अन्त में ई आये उसे ईकारान्त स्त्रीलिंग शब्द कहा जाता है। जैसे- देवी, नदी, कुमारी इत्यादि। 

Devi Shabd Roop - देवी शब्द रूप

Patni Shabd Roop - पत्नी शब्द रूप

Nadi Shabd Roop - नदी शब्द रूप

Kumari Shabd Roop - कुमारी शब्द रूप

अजन्त अकारान्‍त नपुंसकलिंग शब्‍द रूप: वैसे अजन्त नपुंसकलिंग शब्‍द जिसके अन्त में अ आये उसे अकारान्‍त नपुंसकलिंग शब्द कहा जाता है। जैसे- फल, मित्र, वन इत्यादि। 

Fal Shabd Roop - फल शब्द रूप


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.